दूरदर्शन पुरस्कार
उद्देश्य एवं लक्ष्य
दूरदर्शन पुरस्कारों का उद्देश्य एवं लक्ष्य विषय, सुरुचि और तकनीकी दृष्टि से उत्कृष्ट स्व-निर्मित, कमीशंड एवं प्रायोजित कार्यक्रमों का चयन करना और इन कार्यक्रमों को दूरदर्शन पर प्रसारित करके इन्हें बढ़ावा देना तथा दूरदर्शन के नियमित कार्मिकों में से इन-हाउस प्रतिभाओं और बाह्य निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है ।
दूरदर्शन पुरस्कार निम्नलिखित को प्रदान किए जाते हैं :-
- पूरे देश के दूरदर्शन केन्द्रों के नियमित कर्मचारियों द्वारा निर्मित कार्यक्रम ।
- कार्यक्रम निर्माण के अलावा किसी अन्य क्षमता में अर्थात दूरदर्शन की आनुषंगिक सेवाओं में कार्यरत दूरदर्शन कर्मचारी ।
- दूरदर्शन के नेटवर्क पर प्रसारित बाह्य निर्माताओं द्वारा निर्मित कमीशंड और प्रायोजित कार्यक्रम ।
दूरदर्शन पुरस्कार पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान प्रसारित सर्वोत्तम कार्यक्रमों के लिए प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं।
पात्र श्रेणियां
श्रेणी 'क' - कार्यक्रम पुरस्कार
1. वृत्तचित्र/डॉक्यू ड्रामा
2. टेली प्ले
3. टेली फिल्म
4. धारावाहिक/सोप ओपेरा
5. स्क्रीन प्ले
6. संगीत
7. बाल
8. युवा
9. महिलाएं
10. खेल-कूद
11. एनीमेशन
12. स्पॉट
13. सर्वोत्तम प्रोमो
14. टीवी शो
15. वन्य जीवन और पर्यावरण
16. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
17. लाइव इवेंट/ओबी
18. सर्वोत्तम कमीशंड कार्यक्रम
19. सर्वोत्तम प्रायोजित कार्यक्रम
श्रेणी 'ख' - तकनीकी पुरस्कार
1. सिनेमेटोग्राफी
2. ध्वनि
3. सम्पादन
4. ग्राफिक्स
5. कला निर्देशन/सेट डिजाइनिंग/वेशभूषा डिजाइनिंग
6. रूप सज्जा (मेक-अप)
श्रेणी 'ग'- इंजीनियरी पुरस्कार
1. सर्वोत्तम संस्थापित अल्प शक्ति ट्रांसमीटर/अति अल्प शक्ति ट्रांसमीटर
2. सर्वोत्तम अनुरक्षित केन्द्र
3. सर्वोत्तम अनुरक्षित दूरदर्शन अनुरक्षण केन्द्र
4. सर्वोत्तम डिजाइन वाला तथा निर्मित भवन
5. सर्वोत्तम अनुरक्षित उच्च शक्ति ट्रांसमीटर
6. सर्वोत्तम संस्थापित स्टुडियो/उच्च शक्ति ट्रांसमीटर/ भू केन्द्र परियोजनाएं
श्रेणी 'घ'- व्यक्तिगत पुरस्कार
1. सर्वोत्तम तकनीकी पेपर
2. सर्वोत्तम दूरदर्शन केन्द्र
3. सर्वोत्तम कार्यक्रम निर्माण सुविधा केन्द्र
श्रेणी 'ङ' - समाचार पुरस्कार
1. सर्वोत्तम एंकर
2. सर्वोत्तम समाचार आधारित/सामयिकी कार्यक्रम
3. सर्वोत्तम समाचार कैमरा पर्सन
4. सर्वोत्तम लाइव डिस्पेच
5. सर्वोत्तम क्षेत्रीय समाचार यूनिट
श्रेणी 'च'- महानिदेशक के विशिष्ट पुरस्कार
इस श्रेणी के अन्तर्गत प्रति वर्ष अधिकतम पांच पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार के लिए जिन क्षेत्रों पर विचार किया जाता है उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं :-
1. प्रसारण (कार्यक्रम) के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए सर्वोत्तम पुरस्कार
2. सर्वोत्तम नवीन विचार जिससे वित्तीय बचत होती हो
3. सर्वोत्तम दर्शक अनुसंधान रिपोर्ट
4. सर्वोत्तम प्रशासनिक पुरस्कार
5. ख्याति प्राप्त कृति का सर्वोत्तम साहित्यिक रूपांतरण
6. सर्वोत्तम अभिनव विचार (इनोवेशन)
दूरदर्शन पुरस्कार विजेताओं को एक ट्रॉफी तथा प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है ।