|
क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा
सभी दूरदर्शन केन्द्र अपनी-अपनी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं । क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा और क्षेत्रीय राज्य नेटवर्क विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं जिनमें लोगों के साथ उनकी अपनी भाषाओं में सम्पर्क स्थापित करने के लिए विकासात्मक समाचार, धारावाहिक, वृत्तचित्र, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम सम्मिलित हैं। संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रम डीडी नेशनल की रिजनल विन्डो के दौरान स्थलीय मोड में तथा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों पर पूरे देश में चौबीस घंटे उपलब्ध होते हैं ।
डीडी नॉर्थ ईस्ट
डीडी नॉर्थ-ईस्ट चैनल उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए एक मिश्रित उपग्रह टेलीविजन सेवा है जिस पर असमी, अंग्रेजी तथा उत्तर पूर्व की अन्य भाषाओं एवं बोलियों में कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं । कार्यक्रमों में मनोरंजन धारावाहिक, सूचनात्मक कार्यक्रम, सामाजिक कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी, कला एवं संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम शामिल होते हैं । कार्यक्रमों का निर्माण गुवाहाटी, अगरतला, कोहिमा, इम्फाल, सिलचर, डिब्रूगढ़, तुरा, आइजोल, ईटानगर और शिलांग स्थित दूरदर्शन स्टुडियो में किया जाता है ।
डीडी उड़िया
डीडी उड़िया चैनल उड़िया भाषा में 24 घंटे का एक अग्रणी उपग्रह चैनल है । वर्ष 1994 में आरम्भ किए गये डीडी उड़िया चैनल पर धारावाहिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी आदि के कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं । इसके अधिकांश कार्यक्रमों का निर्माण भुवनेश्वर, सम्बलपुर और भवानीपटना स्थित दूरदर्शन केंद्रों में किया जाता है ।
डीडी पोढ़िगै
डीडी पोढ़िगै तमिल भाषा का चैनल है जिसका शुभारम्भ 1993 में किया गया था । डीडी पोढ़िगै चैनल पर दिखाई जाने वाली तमिल फिल्में तमिलनाडु में और उसके बाहर बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती हैं । इस चैनल पर मुख्यत: धारावाहिक, फिल्में, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं । डीडी पोढ़िगै एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनल है जिस पर 8 घंटे का स्थलीय प्रसारण होता है । स्थलीय मोड में डीडी पोढ़िगै चैनल के कार्यक्रम अपराह्न 3.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक तमिलनाडु की 94 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचते हैं । चैनल के कार्यक्रम चैन्नै में बनाए जाते हैं ।
डीडी पंजाबी
डीडी पंजाबी चैनल 1998 में आरम्भ किया गया था जो दो वर्ष के अन्दर 24 घंटे सेवा प्रदान करने वाला चैनल बन गया । डीडी पंजाबी पर प्रसाारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पूरे राज्य में तथा भारत के विभिन्न भागों में रहने वाले लाखों पंजाबी दर्शकों द्वारा बड़ी दिलचस्पी के साथ देखा जाता है । स्थलीय मोड में डीडी पंजाबी चैनल पंजाब राज्य में लगभग 100 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचता है । डीडी पंजाबी चैनल के कार्यक्रमों के निर्माण का केन्द्र बिन्दु दूरदर्शन केन्द्र, जालंधर है ।
डीडी सहयाद्रि
डीडी सहयाद्रि मराठी भाषा का चैनल है जो 1994 में आरंभ किया गया था । मुंबई, पुणे और नागपुर स्थित दूरदर्शन स्टुडियो में निर्मित कार्यक्रमों की सहायता से चलने वाले डीडी सहयाद्रि चैनल का महाराष्ट्र के घर-घर में नाम है जिसका सबसे बड़ा कारण है उच्च गुणता मूल्य वाले कार्यक्रम । प्राइवेट उपग्रह चैनलों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपने लोकप्रिय धारावाहिकों, शिक्षाप्रद कार्यक्रमों, सार्वजनिक बहसों और फिल्मों |