राजभाषा हिंदी

  दूरदर्शन महानिदेशालय

  एचआरडी अभियांत्रिकी

  परिपत्र - आकाशवाणी तथा दूरदर्शन में अभियांत्रिकी सहायकों की भर्ती

  दूरदर्शन आज


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



परिपत्र - आकाशवाणी तथा दूरदर्शन में अभियांत्रिकी सहायकों की भर्ती

अधिसूचना

प्रसार भारती

(भारतीय प्रसारण निगम)

आकाशवाणी तथा दूरदर्शन में अभियांत्रिकी सहायकों की भर्ती

 

फा. सं. एसटीआई(टी)/डीआर-ईए/2010

 

आकाशवाणी तथा दूरदर्शन को उनके नेटवर्क में रेडियो स्टेशनों/दूरदर्शन केंद्रों/एलपीटीवी रिले केंद्रों इत्यादि हेतु 128 अभियांत्रिकी सहायकों की आवश्यकता है । ये रिक्त पद अनंतिम हैं जो भविष्य में परिस्थितियों में परिवर्तन के साथ परिवर्तनीय हैं । नेटवर्क को पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है अर्थात् उत्तरी क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र तथा दक्षिणी क्षेत्र जिनमें निम्नलिखित राज्य सम्मिलित है:-

 

उत्तरी क्षेत्र

जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली एवं चंडीगढ़ संघ राज्यक्षेत्र

पूर्वी क्षेत्र

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार तथा झारखंड

उत्तर पूर्वी क्षेत्र

असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड तथा सिक्किम

पश्चिमी क्षेत्र

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, दमण एवं दीव तथा दादर एवं नगर हवेली संघ राज्यक्षेत्र

दक्षिणी क्षेत्र

तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पांडिचेरी तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह संघ राज्यक्षेत्र

 

उपर्युक्त रिक्त पद क्षेत्रीय आधार पर रे जाएंगे । प्रत्येक क्षेत्र के अंतर्गत पदों का ब्यौरा निम्नलिखित है:-

श्रेणी

रिक्त पद

कुल

 

उत्तरी क्षेत्र

पूर्वी क्षेत्र

उत्तर पूर्वी क्षेत्र

पश्चिमी क्षेत्र

दक्षिणी क्षेत्र

 

अनुसूचित जाति (एससी)

02

शून्य

15

11

24

52

अनुसूचित जनजाति (एसटी)

02

शून्य

07

04

19

32

अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी)

10

शून्य

03

03

02

18

अनारक्षित (यू आर)

14

01

01

05

05

26

कुल

28

01

26

23

50

128

टिप्पणी:-

i.  कुल 128 रिक्त पदों में से 02 पद (उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए 01 तथा उत्तरी क्षेत्र के लिए 01) विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं तथा 02 पद (दक्षिणी क्षेत्र के लिए 01 तथा पश्चिमी क्षेत्र के लिए 01) भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं ।

ii.  128 में से 74 पद [अनुसूचित जाति-48 (पश्चिमी क्षेत्र-10, उत्तर पूर्वी क्षेत्र-15, दक्षिणी क्षेत्र-23 तथा एसटी-26 (पश्चिमी क्षेत्र-03, उत्तर पूर्वी क्षेत्र-04, दक्षिणी क्षेत्र-19)] अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए विशेष अभियान के तहत बैकलॉग रिक्तियां हैं।

iii.   विकलांग उम्मीदवारों हेतु पात्रता:- शारीरिक तौर पर विकलांग की श्रेणी में केवल आंशिक तौर पर वधिर - एचएच(हीयरिंग हैंडीकेप्ड) और विकलांग - ओएच व्यक्ति ही भर्ती के पात्र हैं। दृष्टिक तौर पर विकलांग, पूर्णत: वधिर और मूक व्यक्ति आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।   

 

1.        वेतनमान :     9300/- 34800/- रु (+ 4200 रु. ग्रेड पे) तथा देय सामान्य भत्ते

 

2.        वर्गीकरण :      नियुक्ति प्रसार भारती के कर्मचारियों पर लागू नियमों एवं शर्तों के अनुसार की जाएगी ।

3.        () अर्हता:     ) अनिवार्य: भारत सरकार द्वारा मान्य रेडियो/दूरसंचार/लैक्ट्रिकल/ इलैक्ट्रोनिक्स/सूचना प्रौद्योगिकी/लैक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा ।

अथवा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में भौतिकी सहित डिग्री

अथवा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र (डिप्लोमा हेतु ऊपर उल्लिखित) में अभियांत्रिकी में डिग्री

अथवा

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे द्वारा ध्वनि रिकार्डिंग तथा ध्वनि अभियांत्रिकी में डिप्लोमा

 

ख) वांछनीय:  बेतार अथवा रेडियो अभियांत्रिकी की जानकारी ।

 

4.        आयु: 02/08/2010 को 18-27 वर्ष       (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़े वर्ग/विभागीय उम्मीदवार/भूतपूर्व सैनिक/विकलांग तथा 01.01.1980 से 31.12.1989 तक की अवधि के दौरान जम्मू और कश्मीर राज्य में सामान्य रूप से अधिवासियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में निम्नानुसार छूट प्राप्त है:-

 

i.           

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों हेतु

05 वर्ष

ii.           

अन्य पिछड़े वर्ग

03 वर्ष

iii.           

सामान्य श्रेणी के विभागीय उम्मीदवारों हेतु

40 वर्ष की आयु तक

iv.           

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के विभागीय उम्मीदवारों हेतु

45 वर्ष की आयु तक

v.           

सामान्य विकलांग उम्मीदवारों के लिए

10 वर्ष

vi.           

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के विकलांग उम्मीदवारों हेतु

15 वर्ष

vii.           

भूतपूर्व सैनिकों हेतु

सेना/नौसेना/वायुसेना में की गई सेवा + 3 वर्ष

viii.           

01.01.1980 - 31.12.1989 की अवधि के दौरान जम्मू और कश्मीर राज्य में सामान्य रूप से अधिवासित उम्मीदवारों हेतु

05 वर्ष

 

टिप्पणी:

i.      आयु सीमा तथा आवश्यक अर्हताएं 02/08/2010 (अंतिम तिथि) तक पूरी होनी चाहिएं

ii.      भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने पुनर्नियोजन हेतु भूतपूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले हितों का लाभ उठाकर पहले ही   सरकारी नौकरी में सिविल सेवा में कार्य ग्रहण कर लिया है, उच्चतर ग्रेड के अन्य रोजगार पाने के लिए आयु में छूट के पात्र हैं । तथापि, वे उच्चतर ग्रेड में अन्य रोजगार पाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण के लाभ के पात्र नहीं हैं

iii.      विभागीय उम्मीदवार वे हैं जिन्होंने आकाशवाणी तथा दूरदर्शन तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्य माध्यम एककों में तकनीशियन/वरिष्ठ तकनीशियन या समकक्ष पदों पर 02/08/2010 को न्यूनतम तीन वर्ष की लगातार सेवा की है ।

iv.      उपर्युक्त 4 (viii) पर दी गई छूट पाने के च्छु व्यक्ति को उस जिला मैजिस्ट्रेट जिसके अधिकार-क्षेत्र में वह सामान्य रूप से निवासी रहा/रही है या जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा इस प्रयोजन के लिए नामित अन्य प्राधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह 01.01.1980 से 31.12.1989 तक की अवधि के दौरान सामान्यत: जम्मू और कश्मीर राज्य का अधिवासी रहा है।

 

5.     कार्य अपेक्षाएं

 

       नेटवर्क में विभिन्न आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्रों पर इलैक्ट्रिकल/इलैक्ट्रोनिक्स उपस्करों (रेडियो/टीवी) का अनुरक्षण तथा प्रचालननियुक्त व्यक्ति को मुख्यत पारियों में कार्य करना होगा तथा उसे उसके द्वारा चयनित क्षेत्र में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है ।

 

6.     भर्ती की प्रक्रिया:

 

       भर्ती तालिका के कॉलम-(3) में दर्शाए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली दिनांक 24.10.2010 (रविवार) को 11.00 बजे से 13.00 बजे तक दो घंटे की अवधि की लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी । लिखित परीक्षा के एक पेपर में तीन वर्षीय () डिप्लोमा कोर्स () बीएससी (भौतिकी) के पाठ्यक्रम पर आधारित 175 वस्तुनिष्ठ परक प्रश्न तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर 25 वस्तुनिष्ठ परक प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होंगे । गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) किया जाएगा । प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा ।

 

7)    आवेदन कैसे करें

 

(i)    आवेदन पत्र प्राप्त करना :-

आवेदन निर्धारित ओएमआर आवेदन पत्र में ही प्रस्तुत किए जाएं । सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/-रु. (केवल सौ रुपए) तथा एससी/एसटी/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 25/-रु. (केवल पच्चीस रुपए)  है । आवेदन पत्र निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा दिनांक 30/6/2010 से 30/7/2010 तक प्राप्त किए जा सकते हैं :

 

(क) व्यक्तिगत रूप से :-

 

1)     आवेदन पत्र तालिका के कॉलम (5) में दिए गए भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी प्रधान शाखा से दिनांक 30/6/2010 से 30/7/2010 तक बैंक में अपेक्षित आवेदन शुल्क नकद जमा करवाने के पश्चात प्राप्त किए जा सकते हैं । अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के मामले में उन्हें रियायती आवेदन शुल्क सुविधा का लाभ उठाने हेतु अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति बैंक में प्रस्तुत करनी होगी । उम्मीदवार को कार्रवाई खर्च के रूप में 10/-रु. (दस रु.) अतिरिक्त का भी भुगतान बैंक को करना होगा । उम्मीदवार को जिस श्रेणी से वह संबंधित है उसके अनुसार उसे 35 (25+10) रु. या 110  (100+10) रु. नकद जमा करने होंगे ।

 

2)     आवेदन पत्र उम्मीदवार द्वारा स्वयं के हस्तलिखित अनुरोध और प्रसार भारती (बीसीआई)को संबंधित शहरों में देय आवेदन शुल्क की राशि का डिमांड ड्राफ्ट (श्रेणी के अनुसार 100/-रु. अथवा 25/-रु.) और आवेदन शुल्क में छूट प्राप्त करने के समर्थन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति प्रस्तुत कर तालिका के कॉलम 4 में दी गई सूची के अनुसार दिनांक 30/6/2010 से 30/7/2010 तक संबंधित परीक्षा नियंत्रक से भी प्राप्त किए जा सकते हैं ।

 

()   डाक द्वारा :- उपर्युक्त अवधि के दौरान उम्मीदवार द्वारा स्वयं का हस्तलिखित अनुरोध 14”x10” के आकार के लिफाफे, जिस पर उम्मीदवार का पता लिखा हो तथा 32/-रुपए की डाक टिकट लगा हो, प्रसार भारती (बीसीआई), नई दिल्ली को देय आवेदन शुल्क की राशि के डिमांड ड्राफ्ट (श्रेणी के अनुसार 100/-रु. अथवा 25/-रु.) और आवेदन शुल्क में छूट प्राप्त करने के समर्थन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति सहित मुख्य अभियंता (प्रशि.), कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान (तकनीकी), आकशवाणी और दूरदर्शन, किंग्स्वे कैंप, दिल्ली-110009 को भेजें । नई दिल्ली के अलावा किसी और स्थान पर देय डिमांड ड्राफ्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डिमांड ड्राफ्ट के पिछली ओर उम्मीदवार का नाम और पता लिखें । अनुरोध पत्र के लिफाफे परअभियांत्रिकी सहायकों की भर्ती-2010” लिखें । आवेदन पत्रों की डाक द्वारा देरी से प्राप्ति के लिए प्रसार भारती उत्तरदायी नहीं होगा । आवेदन शुल्क अप्रतिदेय होगा ।

 

(ii)     आवेदन पत्रों को भरना:

 

क)     उम्मीदवार को नियुक्ति हेतु दिए गए क्षेत्रों (उत्तर, पूर्व, पश्चिम, उत्तरपूर्व अथवा दक्षिण) में से एक का चुनाव करना होगा और इसे आवेदन पत्र में भरना होगा । एक से अधिक क्षेत्रों का चुनाव करने पर आवेदन पत्र को अस्वीकार कर दिया जाएगा । एक बार चुने गए क्षेत्र को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा ।

 

ख)     उम्मीदवार सूची में दिए गए परीक्षा केंद्रों में से किसी भी एक का चयन कर सकते हैं । उन शहरों का क्षेत्र-वार विवरण जिनमें लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, तालिका के कॉलम 3 में दिया गया है । इन शहरों में परीक्षा का वास्तविक स्थान प्रवेश पत्र में दिया जाएगा । एक बार अंबटित परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

 

ग)     आवेदन पत्र पर पासपोर्ट आकार का नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाया जाना चाहिए (पिन नहीं लगानी है) ।

 

घ)     ओएमआर आवेदन को उस में दिए गए अनुदेशों के अनुसार सावधानीपूर्वक भरें । ओएमआर फार्म के साथ जाति/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, जम्मू और कश्मीर में अधिवास संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न न किए जाएं । ये सभी प्रमाण पत्र नियुक्ति से पूर्व मूल रूप में सत्यापित किए जाएंगे । यदि नियुक्ति से पूर्व अथवा पश्चात किसी भी स्तर पर इनमें में कोई भी प्रमाण पत्र अथवा प्रस्तुत की गई सूचना असत्य पाई जाती है तो उम्मीदवारी के साथ नियुक्ति भी खारिज कर दी जाएगी ।

 

(iii)    आवेदन पत्रों को जमा करना:-

 

आवेदन पत्र नियुक्ति के लिए चुने गए क्षेत्र के आधार पर संबंधित क्षेत्रीय मुख्य अभियंता को डाक अथवा कूरियर द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से नीचे दिए पतों पर 02/8/2010 को 16.00 बजे से पूर्व प्रस्तुत किए जाएं। व्यक्तिगत रूप से जमा करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन 02/8/2010 तक किसी ­भी कार्य दिवस पर 10.00 से 16.00 बजे के दौरान जमा करें । असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले तथा चंबा जिले के पांगी उप मंडल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप के निवासी उम्मीदवारों से केवल डाक द्वारा (स्पीड पोस्ट/कुरियर) प्राप्त आवेदनों के संबंध में आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 09/08/2010 होगी ।

 

आवेदन प्रसार भारती के अन्य कार्यालयों में न भेजकर केवल चुने गए क्षेत्र के अनुसार नीचे दिए गए पतों पर ही भेजे जाएं -




1. मुख्य अभियंता (उ.क्षे), एवीएम            आकाशवाणी और दूरदर्शन,
जाम नगर हाउस हटमैंट्स

शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110011

 (क्षेत्र कोड - 1, उत्तरी क्षेत्र)                    

2 .मुख्य अभियंता (द.क्षे.), एवीएम

आकाशवाणी और दूरदर्शन,

स्वामी शिवानंद सालै,
चेन्नै-600 005

(क्षेत्र कोड-2, दक्षिणी क्षेत्र)




3. मुख्य अभियंता (पू.क्षे.), एवीएम         आकाशवाणी और दूरदर्शन,

चतुर्थ तल, आकाशवाणी भवन,
ईडन गार्डन,

कोलकाता-700 001

(क्षेत्र कोड - 3, पूर्वी क्षेत्र)

4. मुख्य अभियंता (प.क्षे.) एवीएम
आकाशवाणी और दूरदर्शन,

101, एम.के. रोड,

मुंबई-400 020

(क्षेत्र कोड-4, पश्चिमी क्षेत्र)


 

5. मुख्य अभियंता (उ.पू.क्षे.), एवीएम
आकाशवाणी और दूरदर्शन,
डॉ. पी. काकोटी बिल्डिंग,
गणेश गुडी रियाली,
गुवाहाटी - शिलांग रोड,
गुवाहाटी - 781006.
(क्षेत्र कोड - 5, उत्तर पूर्वी क्षेत्र)


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र का सीरियल नं. नोट करके रखें । अपूर्ण, अनुदेशों का उल्लंघन करते हुए तथा विलंब से प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को सरसरी तौर पर अस्वीकार कर दिया जाएगा । इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जाएगा ।

 

8)    विविध:

सभी पात्र उम्मीदवारों को डाक प्रमाण पत्र (यूपीसी) के अंतर्गत प्रवेश पत्र सितंबर 2010 के दूसरे सप्ताह तक भेज दिया जाएगा । उम्मीदवार प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व प्रवेश पत्र में दिए गए लिखित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा अधीक्षक को रिपोर्ट करें। प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना सहित परीक्षा की समयसूची में किसी भी प्रकार के परिवर्तन से संबंधित सभी जानकारी निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी ।

 

www.allindiaradio.gov.in और www.ddindia.gov.in.

अपेक्षित जानकारी होम पेज पर “डीआर - ए-2010” लिंक पर क्लिक करके देखी जा सकती है । आकाशवाणी/दूरदर्शन के माध्यम से उचित घोषणाएं भी की जाएंगी ।

 

उत्तर पुस्तिका भी ओएमआर फार्मेट में होगी और उसमें दिए गए अनुदेशों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। उम्मीदवारों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए बॉल पैन/एचबी पेंसिल लानी होगी । कैकुलेटर/स्लाइ रूलर के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के मोबाइल संप्रेषण अर्थात सैल फोन, पेजर आदि को परीक्षा हाल के अंदर ले जाना सख्त वर्जित है ।

 

       अ.जा./अ.जा.जा. के उम्मीदवार जो इस समय किसी रोजगार में नहीं हैं उन्हें परीक्षा में उपस्थित होने के लिए नियमों के अनुसार उनके द्वारा दिए गए डाक पते में दिए गए उनके निवास स्थान से परीक्षा स्थल तक आने और जाने के लिए स्लीपर द्वितीय श्रेणी रेल किराया/साधारण बस किराया दिया जाएगा । उम्मीदवारों को इस प्रयोजन के लिए परीक्षा केंद्र पर बस/रेल टिकट मूल रूप में और जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करनी होगी। यात्रा भत्ते के भुगतान के संबंध में परीक्षा केंद्र नियंत्रक का निर्णय अंतिम होगा ।

 

संबंधित क्षेत्र “रोजगार समाचार” के माध्यम से अपना-अपना परिणाम घोषित करेंगे और यह आकाशवाणी और दूरदर्शन की उपर्युक्त वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा । परिणाम की घोषणा के बाद किसी भी प्रकार का पत्राचार संबंधित क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं से किया जाएगा । इस प्रकार के सभी पत्राचार में रोल नंबर और केंद्र का नाम पत्र में सबसे ऊपर स्पष्ट शब्दों में लिखना आवश्यक होगा ।

 

तालिका

क्र.सं.
1

राज्य
2

परीक्षा केन्द्र
3

परीक्षा नियंत्रक का पता
4

भारतीय स्टेट बैंक की प्रधान शाखा से आवेदन पत्रों की खरीद के लिए शहरों के नाम
5

उत्तर क्षेत्र

1

दिल्ली

1.      नई दिल्ली

निदेशक (ईपीसी), मुख्य अभियंता का कार्यालय, जाम नगर हाउस, शाहजहां रोड,  नई दिल्ली

नई दिल्ली

2

संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़

2.      चंडीगढ़

केंद्र अभियंता, दूरदर्शन केन्द्र, सेक्टर 37-बी, बत्रा सिनेमा के पास, चंडीगढ -160036

चंडीगढ़

3

हरियाणा

 

 

हिसार

4

पंजाब

3.   जालंधर

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी,
जालंधर 144 001.

जालंधर/भटिंडा

5

राजस्थान

4.   जयपुर

 

 

 

 

 

5.   जोधपुर

 

 

 

 

6.   उदयपुर

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, 5-पार्क हाउस, मिर्जा इस्माइल रोड, जयपुर - 302001

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, पोस्ट बॉक्स नं. 607, पाओटा 'सी' रोड, जोधपुर-342006.


केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, उदयपुर-312001.

जयपुर/जोधपुर/उदयपुर/
बीकानेर/जैसलमेर/कोटा

6

हिमाचल प्रदेश

7.     शिमला

 

 

 

8.     धर्मशाला

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, चौड़ा मैदान, शिमला 171004.

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, सिविल लाइंस, धर्मशाला-176213.

शिमला/धर्मशाला

7

जम्मू और
कश्मीर

9.     जम्मू

 

 

 

 

 

 

 

10.  लेह

 

 

 

11.   श्रीनगर

अधीक्षण अभियंता, रेडियो कश्मीर, प्लेस रोड, जम्मू-180001


केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, लेह-194101

 

अधीक्षण अभियंता, रेडियो कश्मीर,
पोस्ट बॉक्स नं. 4, श्रीनगर-190001.

श्रीनगर/ जम्मू/लेह

8

उत्तर प्रदेश

12.  इलाहाबाद

 

 

 

 

 

 

13.  झांसी

 

 

 

14.  लखनऊ

 

 

 

 

15.  गोरखपुर

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी,
जेड-9, दयानंद मार्ग, इलाहाबाद-210002.

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, कानपुर
रोड़, झांसी-284128

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी,
18,
विधान सभा मार्ग, लखनऊ 226001.

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी,
टाउन हॉल, गोरखपुर -273001.

इलाहाबाद/वाराणसी/झांसी/लखनऊ/बरेली/कानपुर/आगरा/गोरखपुर 

9

उत्तराखंड

16.  हरिद्वार

केंद्र अभियंता, दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र,
आर्य नगर, ज्वालापुर,
हरिद्वार-249407.

हरिद्वार/देहरादून/अल्मोड़ा/ चमोली

उत्तर पूर्व क्षेत्र

10

असम

17.  गुवाहाटी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

18.  डिब्रुगढ़

निदेशक (ईपीसी)/ मुख्य अभियंता (उत्तर पूर्व क्षेत्र) का कार्यालय, आकाशवाणी और दूरदर्शन, डॉ. पी. ककोटी बिल्डिंग,
गणेश गुडी जी.एस. रोड, गुवाहाटी-781006

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी,
मालाखुबासा, डिब्रुगढ़-786001

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़/सिलचर

11

सिक्किम

19.  गंगटोक

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, ओल्ड एमएलए हॉस्टल, गंगटोक-737101

गंगटोक

12

नागालैंड

20.  कोहिमा

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, कोहिमा 797001

कोहिमा / मोकोकचुंग

13

मणिपुर

21.  इम्फाल

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी
पैलेस कंपाउड, इम्फाल-795001.

इंफाल

14

मेघालय

22.  शिलांग

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी
शिलांग-793001.

शिलांग/तुरा

15

मिज़ोरम

23.  आइजोल

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, रेडियो
टीला, तुइखुआत्लंग, आइजोल-796001

आइजोल

16

त्रिपुरा

24.  अगरतला

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी प्लेस
कंपाउंड, उत्तरी गेट, अगरतला-799001

अगरतला

17

अरूणाचल प्रदेश

25.  ईटानगर

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, ईटानगर-791111

ईटानगर

पश्चिम क्षेत्र

18

महाराष्ट्र

26.  मुंबई

 

 

 

 

27.  नागपुर

 

 

 

 

28.  पुणे

 

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी
बीएच, बैक बे रिक्लेमेशन,
मुंबई -400020

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी  सिविल लाइंस, नागपुर-440001.

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी
शिवाजी नगर, पुणे 411005.

मुंबई/पुणे/नागपुर/ कोल्हापुर/जलगांव/ औरंगाबाद/चंद्रपुर

19

गुजरात

29.  अहमदाबाद

 

 

 

 

30.  राजकोट

अधीक्षण अभियंता, दूरदर्शन केन्द्र, ड्राइव इन रोड़, थलतेज पोस्ट - अहमदाबाद-380054

केंद्र अभियंता, दूरदर्शन केन्द्र, अजी बांध के निकट, राजकोट-360003

अहमदाबाद/सूरत/राजकोट/भुज

20

मध्य प्रदेश

31.  भोपाल

 

 

 

32.  जबलपुर

केंद्र अभियंता, दूरदर्शन केन्द्र,
श्यामला हिल्स, भोपाल 462002


अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी टंगा, जबलपुर-482001

इंदौर / भोपाल / जबलपुर /
ग्वालियर/  रीवा

21

छत्तीसगढ

33.  रायपुर

 

 

 

34.  जगदलपुर

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी
कमला नेहरू मार्ग, सिविल लाइंस, रायपुर

सहायक. केंद्र अभियंता, आकाशवाणी पोस्ट बॉक्स नं. 61, बस्तर (छत्तीसगढ़) जगदलपुर-494001

रायपुर/जगदलपुर/ अंबिकापुर

22

गोवा

35.  पणजी

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी  पोस्ट बॉक्स. 220, अल्टिनो, पणजी-403206

पणजी

दक्षिण क्षेत्र

23

तमिलनाडु

36.  चेन्नै

 

 

 

 

 

 

37.  तिरुचिरापल्ली

निदेशक (ईपीसी), मुख्य अभियंता (द.क्षे.) का कार्यालय, आकाशवाणी और दूरदर्शन, स्वामी शिवानंद सालै,  चेन्नै 600 005

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, पोस्ट बॉक्स नं. 54, 28-3, प्रोमनेड रोड, तिरुचिरापल्ली- 620 001

चेन्नै/तिरुचिरापल्ली /कोयंबटूर/नागरकोइल/मदुरै

24

कर्नाटक

38.  बंगलौर

 

 

 

39.  धारवाड़

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, राज भवन रोड, बंगलौर 560 013.

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, धारवाड़ 580 008.

बंगलौर/धारवाड़/गुलबर्गा/ मंगलौर/भद्रावती

25

आंध्र प्रदेश

40.  हैदराबाद

 

 

 

41.  विजयवाड़ा

अधीक्षण अभियंता, दूरदर्शन, रामंत पुर,  हैदराबाद 500 013

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी, पुन्ननतोटा,  विजयवाड़ा 520 010.

हैदराबाद/विजयवाड़ा/ विशाखापट्टनम/तिरुपति/ कुरनूल

26

केरल

42.  कालीकट

 

 

43.  तिरुवनंतपुरम

 

 

 

44.  कोचीन

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी, बीच रोड, कालीकट-673032

अधीक्षण अभियंता, दूरदर्शन, कोड़प्पनकोनु, तिरुवनंतपुरम 695043

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी,
बी.एम.सी, डाक घर, त्रिक्काकारा, कोचीन-682021.

त्रिवेंद्रम/कोचीन/कालीकट/ कन्नानूर 

27

अंडमान और
निकोबार

45.  पोर्ट ब्लेयर

केंद्र अभियंता, आकाशवाणी,
हैडो पोस्ट, पोर्ट ब्लेयर-744102

पोर्ट ब्लेयर

28

लक्षद्वीप

 

 

कवरत्ती

29

पांडिचेरी

 

 

पांडिचेरी

पूर्वी क्षेत्र

30

पश्चिम बंगाल

46.  कोलकाता

निदेशक (ईपीसी), मुख्य अभियंता (पू.क्षे.) का कार्यालय, आकाशवाणी और दूरदर्शन, ईडन गार्डन, कोलकाता-700001

कोलकाता/सिलीगुड़ी/ आसनसोल/रहामपुर/ खड़गपुर

31

उड़ीसा

47.  भुवनेश्वर

निदेशक, क्षेत्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान (तक.), ओमफेड स्कवेयर, चंद्र शेखरपुर, भुवनेश्वर - 751017

भुवनेश्वर/संबलपुर/राउरकेला/बरहामपुर

32

बिहार

48.  पटना

अधीक्षण अभियंता, आकाशवाणी,
फ्रेजर रोड, - पटना 800 001.

पटना/भागलपुर/दरभंगा

33

झारखंड

49.  रांची

केंद्र अभियंता, दूरदर्शन, 6, रातू रोड, रांची - 834001

रांची/जमशेदपुर/ डाल्टनगंज/धनबाद


मुख्य अभियंता (प्रशि.)
कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान (तक.),

 आकाशवाणी एवं दूरदर्शन,
रेडियो कॉलोनी, दिल्ली - 09





 

Copyright (C) 2011, Doordarshan. All right reserved.