उत्तर-पूर्व में दूरदर्शन केन्द्र

  नीतियां, कार्यक्रम और उपलब्धियां


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



उत्तर-पूर्व में दूरदर्शन केन्द्र

उत्तर-पूर्व में दूरदर्शन केन्द्र


दूरदर्शन ने उत्तर-पूर्व में टेलीविजन सेवाओं का विकास करने को उच्च प्राथमिकता दी है । देश के इस भाग में पहाड़ी भू-भाग होने के कारण यहां बड़ी संख्या में ट्रांसमीटर लगाना आवश्यक हो जाता है । उत्तर-पूर्व में 132 ट्रांसमीटर हैं । उत्तर-पूर्व में दूरदर्शन के 12 कार्यक्रम निर्माण केन्द्र हैं । 

सभी आठ राज्यों अर्थात् मेघालय, मणिपुर, असम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की राजधानियों में टेलीविजन स्टुडियो स्थापित किए गए हैं । मेघालय के गारो हिल्स, तुरा में तथा असम के डिब्रूगढ़ एवं सिल्चर में अतिरिक्त टीवी केन्द्र हैं  

दूरदर्शन केन्द्र, गुवाहाटी को छोड़कर ये सभी टीवी केन्द्र सप्ताह के दिनों में 120 मिनट की अवधि के कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं । इसके अलावा गुवाहाटी से प्रसारित किए जाने वाले मिश्रित कार्यक्रम को उत्तर-पूर्व के सभी ट्रांसमीटर रिले करते हैं, जिसमें अंग्रेजी में एक समाचार बुलेटिन तथा उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों के लोगों की अभिरुचि वाला एक मिश्रित कार्यक्रम शामिल होता है । उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों की राजधानियों में स्थित केन्द्रों में उपग्रह अपलिंकिंग सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं ताकि समाचार और अन्य स्थानिक कार्यक्रमों को गुवाहाटी और दिल्ली भेजा जा सके  

केन्द्र

धाटन

भाषा

प्रसारण की अवधि

ईटानगर

5/2/1996

हिन्दी

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

गुवाहाटी

24/3/1985

असमिया

अपराह्न 3 बजे से शाम 8 बजे तक

डिब्रूगढ़

31/5/1993

असमिया

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

सिल्चर

30/4/1993

असमिया और बांग्ला

 

इम्फाल

30/4/1993

मणिपुरी

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

शिलाँग

30/4/1993

खासी और जेंतिया

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

तुरा

31/5/1993

गारो

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

आईजोल

12/6/1995

मिजो

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

कोहिमा

30/3/1993

अंग्रेजी

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

गंगटोक

1/11/2004

 

 

अगरतला

20/11/1992

बांग्ला और कोकबोर्क

शाम 6 बजे से 8 बजे तक

  
 

 

 


 
 
 

 

 

Copyright (C) 2006, Doordarshan. All right reserved.