|
उत्तर-पूर्व दूरदर्शन केन्द्र
नीतियां, कार्यक्रम और उपलब्धियां
भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के पहाड़ी एवं दुर्गम भू-भाग में अधिकतम दर्शकों तक पहुँचने और बेहतर कवरेज की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के फलस्वरूप कार्यक्रम निर्माण केन्द्र, दूरदर्शन केन्द्र, गुवाहाटी के परिसर से 27 दिसंबर, 2000 को उत्तर-पूर्व उपग्रह सेवा आरंभ की गई जो 24 घंटे का उपग्रह चैनल है । अभी तक दूरदर्शन उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 53.2% क्षेत्रफल तथा 81.5% जनसंख्या को कवरेज प्रदान करने में सफल रहा था । इसका मुख्य कारण इस क्षेत्र में दुर्गम भू-भाग और छाया क्षेत्र (शैडो एरिया) का होना है । सभी राज्यों में कवरेज भी एक समान नहीं थी तथा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड राज्यों में कवरेज काफी कम थी । साथ ही, क्षेत्र के पहाड़ी भू-भाग के कारण कवरेज जोन के अन्दर सिग्नल की गुणता भी एक समान नहीं थी । इन समस्याओं को हल करने के लिए तथा विकास संबंधी विषयों, सीमा पार के आतंकवाद, घुसपैठ, स्वापक (नारको) आतंकवाद, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की घटनाओं तथा उपलब्धियों के बारे में पत्रिका कार्यक्रमों, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के पुरस्कृत उपन्यासों पर धारावाहिकों जैसे दूरदर्शन के कार्यक्रमों की उत्तर-पूर्व उपग्रह सेवा की कवरेज के तहत अधिक से अधिक क्षेत्र को लाने के लिए 24 घंटे की उपग्रह सेवा अर्थात् उत्तर-पूर्व उपग्रह सेवा वर्ष 2000-2001 के दौरान आरंभ की गई थी ।
|