डीडी-नेशनल


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



 डीडी-नेशनल      

डीडी-नेशनल    

 

इस चैनल पर ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं जिनका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना तथा मन में एकता एवं भाई-चारे की भावना बैठाना है । यह चैनल दर्शकों की दृष्टि से देश का नम्बर एक चैनल है । डीडी-नेशनल पर मनोरंजन, सूचना एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों का स्वस्थ मिश्रण होता है । इस चैनल पर प्रात: 5.30 बजे से मध्य रात्रि तक स्थलीय मोड में सेवा उपलब्ध कराई जाती है । उपग्रह मोड में डीडी-नेशनल चौबीस घंटे उपलब्ध रहता है । लोक सेवा के इस मिश्रित चैनल के प्रसारण का समय इस ढंग से तैयार किया गया है कि यह विभिन्न समयों पर विभिन्न श्रेणी के दर्शकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है ।

 

सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधनों, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, संसद में होने वाली महत्वपूर्ण बहसों, रेलवे और आम बजट प्रस्तुत करने, लोकसभा और राज्यसभा के प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और उनका विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोहों, राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री की विदेश यात्राओं और विदेश से भारत आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की यात्राओं का डीडी-नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाता है । महत्वपूर्ण खेल-कूद आयोजनों जैसे ओलंपिक, एशियाई खेल, क्रिकेट टेस्ट मैचों और अन्तर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों, जिनमें भारत एवं अन्य महत्वपूर्ण खेल प्रतिद्वंदी भाग ले रहे हों, का भी सीधा प्रसारण किया जाता है ।

 

शिक्षा संबंधी कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) और राज्य शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी) जैसे विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं । इसके अलावा, टर्निंग प्वाइंट, प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, टेरा क्विज और भूमि (पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम) जैसे प्रायोजित कार्यक्रम, महिलाओं, जनजातीय मामलों से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम और लोक सेवा संबंधी अन्य कार्यक्रम भी नियमित आधार पर प्रसारित किए जाते हैं ।

 

डीडी-नेशनल के सूचना कार्यक्रमों में समाचार एवं सामयिकी से संबंधित कार्यक्रम शामिल होते हैं जिनका अधिकांशत: निर्माण इन हाउस किया जाता है । सायं 8.00 बजे से 8.30 बजे तक के समाचार/न्यूज बुलेटिन एकल चैनल वाले घरों और बहु चैनल केबल एवं उपग्रह वाले घरों दोनों में देश के सर्वाधिक देखे जाने वाले समाचार बुलेटिन हैं । डीडी-नेशनल और डीडी-न्यूज चैनलों पर संसद के प्रश्न काल का सीधा प्रसारण किया जाता      है ।

 

क्षेत्रीय भाषाओं एवं बोलियों में लोक उपयोगिता, मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए सप्ताह के सभी दिन अपराह्न 3.00 बजे से सायं 8.00 बजे के बीच क्षेत्रीय भाषाओं के कार्यक्रमों के लिए एक विशिष्ट समय आरक्षित किया गया है ।

 

मनोरंजन के कार्यक्रमों में दोपहर 12.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे के बीच प्रसारित किए जाने वाले दैनिक धारावाहिक तथा रात्रि 8.30 बजे से मध्य रात्रि तक प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कार्यक्रम शामिल हैं । इसमें शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फीचर-फिल्मों और माह के अंतिम रविवार को पुरस्कृत क्षेत्रीय फिल्मों का प्रसारण भी शामिल है ।

 

फिल्मों के प्रसारण अधिकार फिल्म की उत्कृष्टता मूल्य से जुड़े दर ढांचे के आधार पर अधिकार-धारक को रॉयल्टी का भुगतान करके प्राप्त किए जाते हैं । फिल्मों का चयन बॉक्स आफिस पर उनकी सफलता, बाजार में उनकी विपणन क्षमता और दूरदर्शन के दर्शकों की पसंद के आधार पर किया जाता  है । फिल्मों का विपणन स्वयं दूरदर्शन द्वारा किया जा रहा है । इससे पहले की पद्धति के अनुसार प्रायोजित आधार पर दिखाई जाने वाली फिल्मों के जरिए अर्जित राजस्व की तुलना में दूरदर्शन के लिए यह प्रणाली लाभप्रद सिद्ध हुई है ।

 

वर्ष 2004 के  दौरान डीडी-नेशनल पर एक नए स्वरूप में एक फिल्म स्लॉट ‘बायस्कोपकी शुरुआत की गई थी । इस स्लॉट में एक हिंदी फीचर-फिल्म का सोमवार, मंगलवार और बुद्धवार को रात्रि 11.00 बजे धारावाहिक के रूप में प्रसारण किया जाता है । बायस्कोप में अब तक विगत वर्षों की अनेक उत्कृष्ट फिल्में दिखाई जा चुकी   हैं ।

 

उच्च गुणता वाले सिनेमा को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, माह के अंतिम रविवार को रात्रि 11.30 बजे राष्ट्रीय स्वर्ण कमल एवं रजत कमल पुरस्कार पाने वाली क्षेत्रीय फीचर-फिल्मों का प्रसारण किया जाता है ।

 

सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों के बारे में गुणता वाले वृत्तचित्र प्राप्त करने के लिए प्रसार भारती ने लोक सेवा प्रसारण ट्रस्ट (पीएसबीटी) के साथ एक भागीदारी पर हस्ताक्षर किए हैं । सुविख्यात एवं उदीयमान फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्मित इन वृत्तचित्रों को प्रत्येक रविवार को रात्रि 9.30 बजे डीडी-नेशनल पर प्रसारित किया जाता है । लोक सेवा प्रसारण ट्रस्ट के साथ और तीन वर्ष के लिए करार का नवीकरण किया गया है । प्रसार भारती वार्षिक वृत्तचित्र समारोह- "ओपन फ्रेम" में सक्रिय रूप से भाग लेता है ।

 

आज की तारीख के अनुसार नेशनल चैनल पर प्रसारित कार्यक्रमों की साप्ताहिक अवधि नीचे दी गई है:-

 

डीडी-1 - प्रसारण पैटर्न

 

कुल साप्ताहिक अवाधि

  %

घंटे

168

मिनट

00

 

क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत करने की अवधि

20

33

12

स्थलीय

राष्ट्रीय

60

100

53

स्थलीय

मध्य रात्रि के बाद

20

33

55

उपग्रह

 

राष्ट्रीय स्थलीय प्रसारण के कार्यक्रमों की संरचना नीचे दी गई है :-

 

स्व-निर्मित

14 घंटे

30 मिनट

समाचार, संगीत, नृत्य आदि

कमीशंड

28 घंटे

30 मिनट

कशीर, उत्तर-पूर्व, पीएसबीटी

अधिग्रहीत

20 घंटे

30 मिनट

ज्ञान दर्शन

प्रायोजित

22 घंटे

30 मिनट

सोप धारावाहिक

टिप्पणी: फिक्स्ड प्वाइंट चार्ट के अनुसार (31.03.2006)

 

दूरदर्शन की तीन स्तरीय सेवा

दूरदर्शन तीन स्तरीय - राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय कार्यक्रम सेवा प्रदान करता है । राष्ट्रीय कार्यक्रमों में ऐसे कार्यक्रमों और आयोजनों पर बल दिया जाता है जो कि समस्त देश की रूचि के होते हैं । इन कार्यक्रमों में समाचार एवं समसामयिक मामले, विज्ञान, कला और संस्कृति, पर्यावरण तथा सामाजिक मुद्दों पर पत्रिका कार्यक्रम और वृतचित्र, धारावाहिक, संगीत, नृत्य, नाटक एवं फीचर फिल्में शामिल हैं । क्षेत्रीय कार्यक्रम निर्दिष्ट समय पर डीडी नेशनल चैनल पर तथा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों पर प्रसारित किए जाते हैं । ये कार्यक्रम क्षेत्र/राज्य विशेष की रूचि पर उस क्षेत्र की भाषा में होते हैं । स्थानीय कार्यक्रम क्षेत्र विशेष से संबंधित होते हैं तथा स्थानीय लोगों से जुड़े विषयों को कवर करते हैं । ARSHAN DOORDARS

HAN'S THREE TIER SERVICE 'S THREE TIER SERVICE DOORDARSHAN'S THREE TIER SERVICEदूरदर्शन नेटवर्क (31.03.2009 की स्थिति के अनुसार)

 क्रम सं.

 राज्य/संघ राज्यक्षेत्र

 स्टुडियो

की संख्या

प्राथमिक चैनल (डीडी 1)

 

उ.श.ट्रां

अ.श.ट्रां.

अ.अ.श.ट्रां

ट्रांसपोजर

कुल

1

आंध्र प्रदेश

3

9

75

--

1

85

2

अरुणाचल प्रदेश

1

1

3

39

1

44

3

असम

4

4

20

1

1

26

4

बिहार

2

4

32

2

--

38

5

छत्तीसगढ़

2

3

16

8

--

27

6

गोवा

1

1

--

--

--

1

7

गुजरात

2

7

51

--

--

58

8

हरियाणा

1

2

13

--

--

15

9

हिमाचल प्रदेश

1

3

7

39

2

51

10

जम्मू और कश्मीर

4

10

7

69

1

87

11

झारखंड

2

3

17

2

--

22

12

कर्नाटक

2

8

47

--

--

55

13

केरल

3

4

20

--

--

24

14

मध्य प्रदेश

3

8

60

6

--

74

16

महाराष्ट्र

3

8

79

--

87

17

मणिपुर

1

2

1

4

--

7

15

मेघालय

2

2

3

2

1

8

18

मिजोरम

1

2

1

2

1

6

19

नागालैंड

1

2

2

6

2

12

20

उड़ीसा

3

5

62

1

68

21

पंजाब

2

4

5

--

1

10

22

राजस्थान

1

7

65

17

2

91

23

सिक्किम

1

1

--

6

--

7

24

तमिलनाड्डु

3

6

44

--

1

51

25

त्रिपुरा

1

1

5

1

1

8

26

उत्तर प्रदेश

7

11

52

3

--

66

27

उत्तरांचल

1

1

15

33

2

51

28

पश्चिम बंगाल

3

8

19

--

--

27

29

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

1

1

1

17

--

19

30

चंडीगढ़

1

--

1

--

--

1

31

दादरा और नागर हवेली

--

--

1

--

--

1

32

दमड़ और दीव

--

--

2

--

--

2

33

दिल्ली

2

1

--

--

--

1

34

लक्षद्वीप

--

--

1

1

--

2

35

पुदुचेरी

1

1

1

1

--

3

 

कुल

66

130

728

259

18

1135

 

दूरदर्शन नेटवर्क में वृद्धि

डीडी 1 नेटवर्क

के अनुसार स्थिति

पीपीसी

उ.श.ट्रां

अ.श.ट्रां.

अ.अ.श.ट्रां

ट्रांसपोजर

कुल ट्रांसपोजर

सीपी (%)

सीए

(%)

अन्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1980

10

18

0

0

0

18

25

13.5

0

31.3.1983

10

23

20

0

0

43

26.4

15.4

1

31.3.1985

17

40

132

0

0

172

56.2

36.5

1

31.3.1987

17

46

148

3

0

197

70.3

46.8

2

31.3.1989

18

52

237

46

0

335

73.9

51.4

4

31.3.1990

18

55

374

72

18

519

76.3

54.5

4

31.3.1991

20

60

372

76

19

527

78.7

57.7

4

31.3.1993

25

67

372

80

23

542

82.9

63.5

4

31.3.1994

32

70

389

82

23

564

84.5

66.6

7

31.3.1995

34

74

478

100

20

672

85.1

67.8

27

31.3.1996

40

77

526

120

20

743

85.8

68.8

49

31.3.1997

41

82

596

170

20

868

87.1

69.2

53

31.3.1998

42

83

600

196

18

897

87.1

71.6

52

31.3.1999

46

84

654

228

18

984

87.6

72.9

57

31.3.2000

47

86

674

251

19

1030

87.9

74.8

60

31.3.2001

51

89

711

277

21

1098

88.9

76.3

92

31.8.2001

54

93

712

293

21

1119

89.1

76.6

96

1.12.2001

55

95

714

296

21

1126

89.1

76.6

103

1.3.2002

56

99

712

306

20

1137

89.3

76.8

107

1.6.2002

56

103

749

316

20

1188

89.6

77.5

126

31.5.2003

59

111

739

281

20

1151

90.1

78.5

152

31.12.2005

64

117

743

259

18

1138

90.7

79.0

111

31.3.2006

64

118

743

255

18

1134

91.2

79.0

108

पीपीसी

कार्यक्रम निर्माण केंद्र

उ.श.ट्रां

उच्च शक्ति ट्रांसमीटर

अ.श.ट्रां.

अल्प शक्ति ट्रांसमीटर

अ.अ.श.ट्रां.

अति अल्प शक्ति ट्रांसमीटर

सीपी

जनसंख्या कवरेज

सीए

क्षेत्र कवरेज

अन्य

अन्य ट्रांसमीटर

 

सेवाएं

उपग्रह

ट्रांसपोंडर

डाउनलिंक फ्रीक्वेंसी

डाउनलिंक पोल

एफईसी

सिम.रेट

बी/डब्ल्यू

डीडी-नेशनल

INSAT-4B

INSAT-3C

INSAT-2E

 

C-16

C-02

C-01

4070.0

3778.5

3725.0

V

H

H

¾

¾

¾

5.00

6.25

27.50

6.4

9.0

36.0

डीडी न्यूज

डीडी स्पोर्टस

डीडी भारती

डीडी इंडिया

PAS1.0

C-19

4034.0

V

¾

19.5590

25.04

 

Copyright (C) 2011, Doordarshan. All right reserved.