डीडी स्पोर्ट्स

  तकनीकी विशिष्टियां


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



डीडी स्पोर्ट्स

डीडी स्पोर्ट्स

 

       डीडी स्पोर्ट्स चैनल 8 मार्च, 1999 को आरंभ किया गया था । प्रारंभ में यह चैनल प्रतिदिन 6 घंटे खेल-कूद कार्यक्रमों का प्रसारण करता था जिसे 1999 में ही बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया । डीडी स्पोर्ट्स 1 जून, 1999 से 24 घंटे का उपग्रह चैनल बन गया । कुछ समय के लिए (2000 और 2003 तक की अवधि के बीच) यह एक एनक्रिप्टेड पे चैनल था तथा 15 जुलाई, 2003 को यह नि:शुल्क चैनल हो गया जिससे यह देश का पहला फ्री टु एयर स्पोर्ट्स चैनल बना ।

 

       क्रिकेट, फुटबाल, टैनिस आदि जैसे खेल-कूद के महत्वपूर्ण आयोजनों को लाइव दिखाने के साथ-साथ डीडी स्पोर्ट्स  कबड्डी, खो-खो आदि जैसे भारतीय खेलों को भी स्थान देता है । अन्तर्राष्ट्रीय खेल-कूद आयोजनों के अलावा हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, तैराकी, टैनिस, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कुश्ती के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय टूर्नामेंट भी प्रसारित किए जाते हैं । डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर समाचार आधारित कार्यक्रम स्पोर्ट्स क्विज और विशिष्ट व्यक्तियों पर आधारित कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाते  हैं ।

 

 

 

Copyright (C) 2006, Doordarshan. All right reserved.