डीडी वेबसाइट एक झलक में

  क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा

  क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों की पहुंच

  दूरदर्शन स्टुडियो

  टीवी स्टुडियो केन्द्र

  भारत में टेलीविजन परिदृश्य

  देश में राज्यवार टीवी वाले घर

  राज्य में और राज्य से बाहर दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों की पहुंच

  भारत में केबल और उपग्रह की व्याप्ति में वृद्धि


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



डीडी वेबसाइट एक झलक में

 

डीडी वेबसाइट एक दृष्टि में

दूरदर्शन एक दृष्टि में

दूरदर्शन भारत की राष्ट्रीय टेलीविजन सेवा है जो लोक सेवा प्रसारण को समर्पित  है । यह विश्व के सबसे बड़े स्थलीय नेटवर्कों में से एक है । इसके नेटवर्क में 1400 स्थलीय ट्रांसमीटर हैं जो भारत की 90.7 से भी अधिक जनसंख्या को कवर करते हैं ।

वेबसाइट : एक दृष्टि में

एक वेबसाइट विकसित की गई है जिसमें दूरदर्शन के अंतर्राष्ट्रीय चैनल (डीडी इंडिया) की लाइव स्ट्रीमिंग साइट और सभी प्रमुख चैनलों अर्थात् डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी स्पोर्ट्स, डीडी भारती और डीडी इंटरनेशनल के बारे में जानकारी दी गई है ।

समाचार प्रभाग की अपनी http://www.ddinews.gov.in. वेबसाइट है । ddindia.gov.in एक ऐसी साइट है जो टेक्टिकल, कांटेट, प्रोडक्शन और युटिलिटी वैल्यू प्रदान करती है । इस साइट की योजना सावधानीपूर्वक बनाई गई है ताकि आसानी से इसका उपयोग किया जा सके । प्रयोक्ता के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए सूचना सरल एवं संक्षिप्त रूप में उपलब्ध कराई जाती है । विभिन्न खण्डों में अनेक इन्टरएक्टिव टूल भी बनाए गए हैं ।


संगठन

• साइट की विषय वस्तु होम पेज पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है, जिसमें दर्शकों को यह बताया गया है कि वे क्या खोज सकते हैं और वे क्या कर सकते हैं ।
• इसमें स्पष्ट रूप से यह बताया गया है कि प्रत्येक पृष्ठ किस संबंध में है अर्थात् कोई व्यक्ति क्या पाने की उम्मीद कर सकता है । 
• इसमें विषय वस्तु को तत्काल समझ में आने वाले क्रम में व्यवस्थित एवं संगठित किया गया है ।


अभिगम्यता

• साइट को आसानी से देखा जा सकता है । इसकी संरचना सहज और स्पष्ट है तथा इसमें सुव्यवस्थित ढंग से एवं उच्च स्तरीय अभिगम्य उपकरणों का प्रयोग किया गया है । अभिगम्य उपकरण प्रत्येक पृष्ठ के सबसे ऊपर तथा साइड में उपलब्ध हैं ।
• दर्शकों को अन्तर्विषय के बारे में जानकारी देने के लिए संक्षिप्त वर्णनात्मक शीर्षकों का उपयोग किया गया है ।
• बहुत अधिक आगे-पीछे खोज किए बिना अथवा भ्रान्ति की स्थिति अनुभव किए बिना दर्शक साइट का अन्वेषण कर सकते हैं । अंतर्विषय तक पहुंचने के लिए बहुत अधिक स्क्रोल नहीं हैं ।
• यह साइट दर्शक को इस बात का पूर्वावलोकन या बोध करा देती है कि जब वे किसी विशिष्ट मद को क्लिक करते हैं तो आगे क्या होगा और उन्हें क्या जानकारी प्राप्त होगी ।

वेबसाइट

• वेबसाइट अनेक किस्म के विभिन्न ब्राउसरों और ब्राउसिंग विकल्पों (हाई और लो बैंडविड्थ) को सपोर्ट करती है ।
• उपयोगी सूचना तक पहुँचने और पता लगाने के लिए दर्शकों को आल-टैक्स्ट ब्राउसर का उपयोग करने का अवसर देती है ।
• चूंकि इमेज और टैक्स्ट डाउनलोड किए हुए हैं इसलिए अधिक देर तक इंतजार किए बिना दर्शक साइट को देखने या कुछ करने के लिए साइट तक शीघ्र पहुंच सकते हैं ।

डिजाइन

• वेबसाइट का डिजाइन अद्यतन प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके तैयार किया गया है । इसमें सम्मिलित विभिन्न खण्डों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वर्णनात्मक पाठयसामग्री, विस्मयकारी विजुअल्स और सजीव वीडियो उपयोग में लाए गए हैं । व्यक्तियों, उत्पादों और सेवाओं के चित्रों और वीडियो का समूची साइट में उपयोग किया गया है ताकि उनके और दूरदर्शन की लोगोन्मुखी छवि के बीच अभिन्न संबंध को व्यक्त किया जा सके । सुरुचिपूर्ण ढंग से सूचना को सम्प्रेषित करने और साइट के प्रति प्रयोक्ता की समग्र अनुभूति में वृद्धि करने के लिए फ्लैश 5.0 और अन्य सॉफ्टवेयरों का उपयोग करके अनेक इंटरएक्टिव एलिमेंट सृजित किए गए हैं ।

कवरेज

• साइट की विशेषताओं में वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो आरकाइव्ज, अद्यतन समाचार आदि शामिल हैं । विभिन्न पृष्ठभूमियों के प्रयोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें भारतीय संगीत, आहार, भ्रमण आदि से संबंधित खण्डों के अलावा पोलिंग स्थान, सुरुचिपूर्ण वीडियो आरकाइव्ज और विचार- विनियम के लिए मंच भी है ।

उपलब्ध कराई गई सूचना अद्यतन है तथा भारत और विश्व के समसामयिक विषयों से संबंधित है । साइट पर विषय वस्तु की शैली प्रयोक्ता अनुकूल है तथा बहुत ही सहज ढंग से व्यक्त की गई है जिसे कोई भी प्रयोक्ता आसानी से समझ सकता है ।

• कारपोरेट सूचना

 दूरदर्शन के इतिहास, नीतियों, ढांचे आदि के बारे में जानकारी हमारे बारे में (अबाउट अस) खण्ड में दी गई है तथा इसका लक्ष्य अभिगम्यता और पारदर्शिता है ।
 
 इसमें शामिल कुछ अन्य खण्ड इस प्रकार हैं - व्यवसाय के अवसर, दर्शक फीडबैक, विज्ञापन विवरण तथा बुकिंग ।


 सामान्य अभिरुचि

 साइट में सिनेमा, शास्त्रीय संगीत, भक्ति संगीत, यात्रा, पाककला, खेल-कूद, शेयर और स्टॉक, समीक्षाओं,  कार्यक्रमों की प्रतिलिपि, मौसम तथा सामान्य अभिरुचि के इसी प्रकार के अन्य विषयों पर सुरुचिपूर्ण लेख भी उपलब्ध कराए गए हैं । ऐसा करने का उद्देश्य साइट को देखने वाले प्रयोक्ताओं में अभिरुचि उत्पन्न करना और उनकी अभिरुचि को बनाए रखना है । इस खण्ड को नियमित रूप से अद्यतन बनाया जाता है तथा इसमें शामिल विषयों के बारे में अद्यतन सूचना प्रस्तुत की जाती है ।

 प्रयोक्ताओं के लिए सेवाएं

 साइट को देखने वाले प्रयोक्ताओं को जमीन जायदाद, विवाह, वार्ताएं, गपशप, फैन क्लब, शिक्षा, खरीददारी आदि से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं । आकर्षक स्कीमें और छूट भी इसमें शामिल की जाती हैं । यह सब प्रयोक्ता में अभिरुचि उत्पन्न करने और उसका स्तर बनाए रखने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया जाता है ।

• लोक प्रसारक संगठन के रूप में अपने उद्देश्यों की पूर्ति करना

 लोक प्रसारण सेवा के रूप में दूरदर्शन का उद्देश्य जहां तक संभव हो अधिकतम दर्शकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना है । जहां तक भारतवासियों का संबंध है, दूरदर्शन का विविधतापूर्ण नेटवर्क इस लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी हद तक सफल रहा है । आज इंटरनेट का उपयोग करने वाले बड़ी संख्या में विश्वभर के दर्शक माउस को क्लिक करके दूरदर्शन द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों को देख सकते हैं । वेबसाइट के माध्यम से किसी अतिरिक्त अवसंरचना या जनशक्ति का उपयोग किए बिना दृश्यता में पर्याप्त वृद्धि होगी । इससे संगठन की छवि, इसके स्वरूप, इसके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलेगा ।
 
 संगठन की सेवाओं, उत्पादों आदि के बारे में नियमित रूप से अद्यतन सूचना माउस को क्लिक करने पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी । इसके अतिरिक्त, प्रयोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए साइट को सूचना, डिजाइन अवयवों और कार्यक्रमों के मामले में नियमित रूप से पुन: व्यवस्थित किया जाएगा ।

 

Copyright (C) 2011, Doordarshan. All right reserved.