|
डीडी भारती
डीडी भारती चैनल का शुभारंभ 26 जनवरी, 2002 को किया गया था । इस चैनल पर स्वास्थ्य, बाल, संगीत, नृत्य एवं विरासत से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं ।
इसकी प्रसारण सूची में निम्नलिखित शामिल हैं-
साहसिक कार्य, प्रश्नोत्तरी, ललित कला, चित्र कला, शिल्पकला एवं डिजाइन, कार्टून, प्रतिभा खोज (टेलेंट हंट) आदि से संबंधित कार्यक्रम;
युवाओं के साथ एक घंटे का फोन-इन लाइव शो मेरी बात ।
चार घंटे का एक खण्ड जिसमें स्वस्थ जीवन शैली पर बल दिया जाता है और हमारी पारंपरिक तथा आधुनिक दोनों प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों में उपचार की बजाय रोग की रोकथाम पर अधिक जोर दिया जाता है,
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत/नृत्य के कार्यक्रम;
थिएटर, साहित्य, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला और वास्तुकला संबंधी कार्यक्रम;
आईजीएनसीए, सीईसी, इग्नू, पीएसबीटी, एनसीईआरटी और साहित्य अकादमी जैसे संगठनों के सहयोग से प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम;
यह चैनल आकाशवाणी के संगीत सम्मेलनों की भी व्यापक कवरेज करता है;
क्षेत्रीय दूरदर्शन केन्द्रों द्वारा किए जाने वाले योगदान का भी नियमित रूप से सीधा/रिकार्डेड प्रसारण किया जाता है ।
|