|
अंतर्राष्ट्रीय विपणन प्रभाग
यह प्रभाग दूरदर्शन की अनुमोदित दरों पर विदेशी खरीददारों तथा साथ ही देश के अन्दरूनी खरीददारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रमों/फुटेज संबंधी सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध कराता है । यह प्रभाग समय-समय पर विभिन्न दूतावासों तथा विभिन्न चैनलों में वितरण हेतु स्व-निर्मित कार्यक्रमों का अद्यतन सूचीपत्र (कैटलॉग) भी प्रकाशित करता है । इसके अलावा, यह प्रभाग अप-लिंकिंग सुविधाओं का समन्वय करता है तथा विदेशी/स्थानीय एजेंसियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार इंजीनियरी शाखा के माध्यम से नियमानुसार अन्य तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है ।
|