विकास संप्रेषण प्रभाग

  नैरोकास्टिंग

  भारतीय क्लासिक सीरीज

  डीटीटी


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



विकास संप्रेषण प्रभाग

विकास संप्रेषण प्रभाग

 

विकास संप्रेषण प्रभाग(डीसीडी) की स्थापना मार्च, 2001 में की गई थी और यह सरकारी मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए सिंगल विंडो विपणन प्रभाग और कार्यक्रम निर्माण केन्द्र के रूप में कार्य करता है । यह मीडिया आयोजना, सॉफ्टवेयर निर्माण, कार्यक्रम बनाने और प्रभाव मूल्यांकन संबंधी सभी पहलुओं के संबंध में पूर्ण समाधान प्रदान करता है । अपनी स्थापना के बाद अल्पावधि में ही विकास संप्रेषण प्रभाग ने दूरदर्शन के अंदर स्व-निर्माण संबंधी कार्यकलापों को पुन: जीवित करने में सफलता प्राप्त की है ।

 

      विकास संप्रेषण प्रभाग ने विभिन्न विषयों पर जैसे कि स्वास्थ्य, निवेशक संरक्षण, जनजातीय मामले, प्रौढ शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेट्रोलियम संरक्षण, उपभोक्ता मामले, पर्यावरण एवं वन आदि तथा इसके अलावा नाको और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट के सहयोग से एचआईवी/एड्स के संबंध में कुछ अन्य कार्यक्रमों का निर्माण किया है ।

 

      "कल्याणी" और "कल्याणी-लल" ऐसे प्रमुख अभियान हैं जिनका वर्ष 2002 से लगातार निर्माण एवं प्रसारण क्रमश: 8 और 9 राज्यों से विया जा रहा है । इस कार्यक्रम का लक्षित दर्शकों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है । यह बात रवैये में परिवर्तन और सामाजिक भागीदारी के बारे में प्राप्त रिपोर्टों से स्पष्ट हुई है । "दूरदर्शन कल्याणी क्लब" के सदस्य बच्चे और महिलाएं टेलीविजन के संदेशों को अपने परस्पर संपर्क और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से आगे पहुंचा रहे हैं । राज्य सरकारों के स्वास्थ्य सचिवों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य कार्यकर्ताओं, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों, राय निर्माताओं तथा बड़े पैमाने पर जनता ने इस अभियान के प्रभाव को स्वीकार किया है । कल्याणी अभियान को वर्ष 2004 में कॉमनवैल्थ ब्रॉडकास्टिंग एसोशिएशन का सम्मानित "गेट्स मलेरिया अवार्ड" प्राप्त हुआ है ।

 

Copyright (C) 2006, Doordarshan. All right reserved.