प्रोड्यूसरो के प्रश्नो का स्पष्टीकरण


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



प्रोड्यूसरो के प्रश्नो का स्पष्टीकरण

प्रसार भारती

(भारतीय प्रसारण निगम)

दूरदर्शन महानिदेशालय

डीडी उर्दू

 

स्पष्टीकरण

 

संदर्भ:- डीडी उर्दू के लिए निर्माता ओर को पैनलबद्ध करने हेतु अधिसूचना:-

 

कुछ निर्माताओं के विभिन्न प्रश्नों का समाधान करने के लिए निम्नलिखित स्पष्टीकरण जारी किया जाता है:

 

Ø  पेनल श्रेणी 1सी: 13 से 25 कड़ियों के कार्यक्रम

 

                            i.   ‘कथा साहित्य पर आधारित 13 कड़ियों वाले कम से कम तीन कार्यक्रमों का निर्माण/निर्देशन और प्रसारण किया हो अथवा कुल मिलाकर कम से कम 50 कड़ियों का निर्माण तथा प्रसारण किया हो’ के स्थान पर ‘कथासाहित्य पर आधारित 13 कड़ियों वाले कम से कम तीन कार्यक्रमों का निर्माण/निर्देशन और प्रसारण किया हो अथवा कुल मिलाकर कथा साहित्य पर आधारित कार्यक्रम की कम स कम 50 कड़ियों का निर्माण तथा प्रसारण किया हो’ पढा जाए ।

                           ii.   5 लाख रु. अथवा अधिक की निबल राशि हो ।

 

Ø  पेनल श्रेणी 1डी: 13 से कम कड़ियों के कार्यक्रम

 

                            i.   ‘5 कड़ियों वाले कम से कम तीन कार्यक्रमों का निर्माण/निर्देशन और प्रसारण किया हो अथवा कुल मिलाकर कम से कम 20 कड़ियों का निर्माण और प्रसारण किया हो’ के स्थान पर ‘ कथासाहित्य पर आधारित 5 कड़ियों के कम से कम 3 कार्यक्रमों का निर्माण/निर्देशन तथा प्रसारण किया हो अथवा कुल मिलाकर कथा साहित्य पर आधारित कार्यक्रमों की कम से कम 20 कड़ियों का निर्माण तथा प्रसारण किया हो’ पढा जाए ।

 

अथवा

 

मान्यता प्राप्त संस्थान से जन संचार/टीवी प्रस्तुतीकरण में अर्हता ।

 

                           ii.   5 लाख रु. अथवा अधिक की निबल राशि हो ।

 

जिन निर्माता/निदेशकों ने टेलीफिल्में बनाई हैं, वे कार्यक्रम श्रेणी ‘कथा साहित्य’ की सी और डी श्रेणी के अंतर्गत लाभ उठा सकते हैं । उनकी टेलीफिल्म के 23 मिनट के प्रत्येक भाग को कथा साहित्य की एक कड़ी माना जा सकता है ।

 

Copyright (C) 2011, Doordarshan. All right reserved.