घोषणापत्र


दूरदर्शन भवन,
कॉपरनिकस मार्ग,
नई दिल्ली- 110001
ईमेल:
webadmin@dd.nic.in



घोषणापत्र

प्रसार भारती

दूरदर्शन

नागरिक चार्टर

 

 

यह चार्टर दूरदर्शन की निम्नलिखित के प्रति प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करता है:

 

·        भारत के नागरिकों को सार्वजनिक हित के सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषयों की निष्पक्ष, सत्य और उदेश्यपूर्ण जानकारी प्रदान करना

 

·        क्षेत्रीय भाषाओं/बोलियों में समुचित कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की विविध संस्कृतियों और भाषाओं के पर्याप्त कार्यक्रम देना

 

·        क्रीड़ा और खेलकूद के पर्याप्त कार्यक्रम देना

 

·        युवाओं की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करना

 

·        सामाजिक न्याय, राष्टरीय चेतना, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सदभाव और महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा देना

 

·        शिक्षा और साक्षरता के प्रसार, कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान देना

 

·        समुचित प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए व्यापक टीवी कवरेज उपलब्ध कराना

 

·        शास्त्रीय नृत्य विधाओं के लिए समय-समय पर ऑडिशनों का आयोजन करना

 

·        यह सुनिश्चित करना कि दूरदर्शन के चैनलों पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम आकाशवाणी/दूरदर्शन की कार्यक्रम और विज्ञापन संहिता के अनुरूप हैं

 

·        अपनी वेबसाइट www.ddindia.gov.in के माध्यम से अपने नेटवर्क, कार्यकलापों और दिशा-निर्देशों, कमीशंड/प्रायोजित कार्यक्रमों और चूककर्ता एजेंसियों की सूची तथा निविदा सूचनाओं के बारे में बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराना

 

 

Copyright (C) 2006, Doordarshan. All right reserved.